Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन जिहाद के सहारे भाजपा जीती केदारनाथ उपचुनाव: हरीश रावत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

तीन जिहाद के सहारे भाजपा जीती केदारनाथ उपचुनाव: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 23/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक करार दिया है। पूर्व सीएम ने केदारनाथ के साथ प्रदेश में पलायन, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाए। अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी पर धनबल और शराब तथा सरकारी मशीनरी के सहारे चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड को बचाने में लगा दिया। उन्होंने मनोज रावत को भू कानून और मूल निवास के लिए आवाज उठाने वाला शख्स बताया। कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी कि जनता अपना आशीर्वाद मनोज रावत को देगी। लेकिन जनता उत्तराखंड को बचाने की बात करने वाले को नहीं समझ सकी। जनता का यह फैसला बेहद ही चिंताजनक है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में तीन जिहाद चलाए हैं। हरीश रावत ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव में शराब जिहाद, पैसा जिहाद व पुलिस प्रशासन जिहाद चलाया। भाजपा ने जीत के लिए शराब, धन-बल और सरकारी मशीनरी का प्रयोग किया। महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि वहां की स्थिति भी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘बटोगे तो कटोगे’ जैसे नारे यह साबित करते हैं कि बीजेपी अब संविधान में विश्वास नहीं रखती। हरीश रावत ने उत्तराखंड में बढ़ते नशे के जाल पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, लेकिन बीजेपी सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने पलायन और गैरसैंण जैसे अहम मुद्दों पर भी राज्य सरकार को पूरी तरह विफल बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में मिली हार की पार्टी समीक्षा करेगी और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाएगी। उन्होंने जनता के प्यार और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यहाँ पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, शोभा जोशी और मनोज सनवाल सहित कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 नवंबर
Next: अडानी सबसे भ्रष्ट व्यक्ति, तुरंत किया जाए गिरफ्तार: भूपेंद्र भोज

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.