Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आरटीआई कोई हथियार नहीं है, बल्कि एक टूल : सूचना आयुक्त
  • टिहरी

आरटीआई कोई हथियार नहीं है, बल्कि एक टूल : सूचना आयुक्त

RNS INDIA NEWS 22/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) कोई हथियार नहीं है, बल्कि एक टूल है। इसके इस्तेमाल से सिस्टम को बेहतर बनाने का जहां काम किया जाता है, वहीं जरूरतमंद इस टूल की मदद से जनहित में सूचना पाकर उसका बेहतर उपयोग कर सकते हैं। सूचना आयुक्त भट्ट शुक्रवार को वन विभाग की नर्सरी में आयोजित सूचना के अधिकार अधिनियम कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। वन विभाग के अपीलीय अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी व अन्य कार्मिकों को कार्यशाला में आरटीआई की जानकारी देते हुए कहा कि सूचना के अधिकार को विभाग बोझ न समझें, बल्कि सूचनाओं को लेकर सजग व तर्कसंगत रहें। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में जहां सुधार होगा, वहीं विभाग की पब्लिक अप्रोच भी मजबूत होगी। भट्ट ने सूचना के अधिकार अधिनियम से सम्बंधित कार्मिकों के सवालों के जबाब देते हुए कहा कि इस अधिनियम में लोक सूचना अधिकारी व अपीलीय अधिकारी को मजबूत अधिकार भी प्राप्त हैं। उनका प्रयोग तत्परता से करना चाहिए। सूचनाओं को लेकर एक कार्य प्रणाली विकसित कर सूचनाओं को देने में कतई भी कोताही व झिझक न बरतें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी झील में सफल रहा क्रूज बोट का ट्रायल
Next: ऊखीमठ में तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.