Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल बैंक को बेचा तो देशभर में हड़ताल करेंगे : एआईबीईए
  • नैनीताल

नैनीताल बैंक को बेचा तो देशभर में हड़ताल करेंगे : एआईबीईए

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की ओर से अखिल भारतीय प्राइवेट सेक्टर बैंक यूनियन की दो दिनी सभा हुई। जिसमें प्राइवेट बैंकों की चुनौतियों और समस्याओं पर मंथन हुआ। इस दौरान नैनीताल बैंक को निजी हाथों में बेचे जाने का विरोध किया गया। कहा कि यदि ऐसा किया तो पूरे देश में ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ की ओर से हड़ताल की जाएगी।
मल्लीताल स्थित एक होटल में आयोजित सभा के अंतिम दिन रविवार को एनबीएसए के अध्यक्ष अभय गुप्ता और महामंत्री प्रवीण शाह ने सभी आगंतुकों का स्वागत और अभिनंदन किया। अध्यक्षता प्राइवेट सेक्टर बैंक यूनियन सेल के चेयरमैन केजी पनीन्द्र ने की। विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महामंत्री सीएच वेंकटचलम और संयुक्त सचिव रजनीश गुप्ता रहे। सभा में रत्नाकर बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, कर्नाटक बैंक, कोटक महिंद्र बैंक, फेडरल बैंक, करूर वैश्य बैंक, नैनीताल बैंक के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहे। एआईबीईए के महामंत्री सीएच वेंकटचलम ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर बैंक के स्टाफ की समस्याओं के समाधान, बैंक को नेशनलाइज करने, प्राइवेट बैंकों में अधिक नियुक्तियां करने आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। कहा कि उत्तराखंड में बीते एक सदी से अपनी सेवाएं दे रहे नैनीताल बैंक को सेल करने की कोशिश की जा रही है, जिसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की अलग-अलग नीतियां हैं। इस बैंक को कॉरपोरेट कंपनी को बेचने करने की कोशिश की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि नैनीताल बैंक को बेचे जाने की कोशिश की गई तो पूरे भारत में एआईबीईए की ओर से हड़ताल की जाएगी। बैठक में गौरव तिवारी, सुरेश शुक्ला, रजत शाह, हिमेश परिहार, शैलेंद्र नेगी, अजय बिष्ट, मोहन बिष्ट, विजय गुप्ता, मयंक मलकानी, मोहित मिश्रा, महेंद्र बिष्ट, धर्म सिंह, सुरेश पाल, रमेश राम, राजू राजौरिया आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला आयोजित
Next: कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.