Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला का आयोजन गीता भवन नंदा देवी में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 नवंबर तक नगर मंडल की प्रत्येक बूथ में बूथ समिति का गठन किया जाना है। इसके तहत प्रत्येक बूथ में 11 सदस्यों की बूथ समिति बनाई जाएगी, जिसमें अधिकतम तीन महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा। इस अवसर पर नगर के सात शक्ति केंद्रों के शक्ति केंद्र सहयोगी भी बनाए गए जो विभिन्न बूथों पर जाकर समिति के गठन में सहयोग करेंगे। जिला सक्रिय संस्था अभियान के संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि जिन सदस्यों ने अभी तक सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन नहीं किया है वह तत्काल सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन कर लें ताकि बूथों के गठन में सक्रिय सदस्यों की सहभागिता हो सके। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ समिति के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा जिस बूथ में बूथ समिति का गठन होगा वहां पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सक्रिय सदस्य अभियान के मंडल संयोजक अर्जुन बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने-अपने सक्रियता फॉर्म जल्द से जल्द नगर मंडल में जमा कर दें। कार्यशाला को जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, निवर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया। इस अवसर पर किरन पंत, बीना नयाल, मनोज वर्मा, अजय वर्मा, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, बंसीलाल कक्कड़, निर्मला जोशी, दर्शन रावत, चंदन रावत, सौरभ वर्मा, जगत भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, दिनेश मठपाल, मनीष जोशी, जगमोहन बिष्ट, लीला बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर के ग्राम हजीरो में फीका नदी पर बनेगा पुल
Next: नैनीताल बैंक को बेचा तो देशभर में हड़ताल करेंगे : एआईबीईए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.