Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्मार्ट मीटर लगाने का प्रदेश भर में विरोध करेंगे व्यापारी
  • नैनीताल

स्मार्ट मीटर लगाने का प्रदेश भर में विरोध करेंगे व्यापारी

RNS INDIA NEWS 08/11/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर पूरे प्रदेश में विरोध करने का निर्णय लिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि बिना विभाग के मूलभूत ढांचे को बेहतर किए नए मीटर लगाने की कार्यवाही की जा रही है। इसका व्यापारी प्रदेश भर में विरोध करेंगे। व्यापारी नेता वर्मा ने कहा है कि उत्तराखंड का अधिकांश भाग पर्वतीय क्षेत्र होने से वहां कठिन परिस्थितियों में लोग जीवन यापन करते हैं। प्री-पेड मीटर को तत्काल रिचार्ज नहीं करवा पाने पर उन्हें परेशानी ही उठानी पड़ेगी। वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर की व्यवस्था का व्यापारियों पर भी असर पड़ेगा। कहा कि किसी चूक की वजह से यदि कारोबार के समय में बिजली मीटर का रिचार्ज खत्म हो गया तो व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा। इस प्रेस नोट में संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि राज्य में मूलभूत आवश्यकताओं, पर्यटन और यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने की जरूरत है, ना कि स्मार्ट मीटर की। कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ओर कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि मीटर लगाए जाने पर पूरे प्रदेश में व्यापारी खुलकर विरोध करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रदेशभर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री और ऊर्जा सचिव को ज्ञापन भेजे जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश के हर जिले में विरोध के ज्ञापन शासन स्तर पर अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में प्रदेश की समस्त 384 नगर इकाइयां विरोध-प्रदर्शन करेंगी। यदि सरकार फिर भी नहीं सुनेगी, तो संगठन से जुड़े व्यापारी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात्रि प्रवास पर चंदोऊ पहुंची शिलगुर, विजट महाराज की देव पालकी
Next: अशासकीय स्कूलों में लागू की जाए उत्कर्ष योजना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.