Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विश्व रेडियोलोजी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया
  • पौड़ी

विश्व रेडियोलोजी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया

RNS INDIA NEWS 08/11/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्व रेडियोलाजी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आरंभ प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा, डॉ. के सर्वानन और विभागाध्यक्ष श्वेता डोबरियाल द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. राणा ने रेडियोलाजी के जनक विलहेम कोनरेड रोण्टजन को याद करते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में रेडियोलॉजिस्ट का बहुत बड़ा महत्व है। रेडियोलोजिस्ट इमेजिंग उपकरणों का प्रयोग कर रोग का उपचार करने में विशेषज्ञ होता है। कार्यक्रम समन्वयक इतिका ठाकुर ने रेडियोलाजी दिवस का उद्देश्य और भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को विश्व रेडियोलाजी दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव अरुण कुमार, रूचि रावत, जितेन्द्र, फरहत आदि शिक्षकों सहित समस्त कर्मचारी व छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना न देना पड़ा भारी
Next: रात्रि प्रवास पर चंदोऊ पहुंची शिलगुर, विजट महाराज की देव पालकी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.