Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंके
  • देहरादून

हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंके

RNS INDIA NEWS 02/11/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। हरबर्टपुर के विवेक विहार में आई हाई वोल्टेज से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। शुक्रवार की रात अचानक ही एक फेस में हाई वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन, चार्जर, बिजली के बल्ब और अन्य उपकरणों से धुंआ निकलने लगा। उपभोक्ताओं की ओर से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को हाई वोल्टेज आने की जानकारी देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। हाई वोल्टेज के कारण अतुल शर्मा का एलईडी टीवी फुंक गया, जीवन चंद्र भट्ट के आवास के एक दर्जन से अधिक बल्ब एक ही झटके में फ्यूज हो गए। मोहन सिंह और हिमांशु के घर में तेज आवाज के साथ टीवी सेट फुंक गए। गुस्साए उपभोक्ताओं ने पावर कारपोरेशन से मुआवजे की मांग उठाई है। विवेक विहार निवासी आलोक खंकरियाल, केएल धीमान, पूर्व सभासद मंजू शर्मा, विकास आर्य, नवीन पंत आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि हरबर्टपुर की कई आवासीय कालोनियों में बिजली की आपूर्ति बेहद लचर है। झूलते तारों के कारण यहां अक्सर हाई वोल्टेज से उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंकना आम बात है। उनका कहना है कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन की ओर से प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा नहीं दिया जाता है तो वह मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाएंगे। उन्होंने विभाग से प्रभावितों को एलईडी और सीएफएल बल्ब मुहैया कराने की मांग भी उठाई है। उधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि हाई वोल्टेज से हुए नुकसान का आकलन कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Next: उत्तराखंड के अवनी, आश्रय ने बैडमिंडन में जीता रजत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.