Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन की धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा
  • देहरादून

जमीन की धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/11/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। थाना सहसपुर में जमीन की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्लाट के पैसे देने और रजिस्ट्री होने के बाद भी आज तक पीड़िता को न तो प्लाट मिला और न ही आरोपी उनके पैसे वापस कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि सोनी बड़थ्वाल, निवासी शिवराज नगर बड़ोवाला ने तहरीर देकर बताया कि सहसपुर क्षेत्र में उन्होंने रविद्र सिंह रावत से एक जमीन खरीदी थी। जो पवन मलेठा, निवासी रतनपुर की थी। जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी थी। लेकिन इस बीच रविंद्र रावत और मयंक मलेठा में आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद उनके खाता खतौनी पर रोक लग गई। बताया कि रविंद्र सिंह रावत ने उन्हें बताया कि मयंक मलेठा ने उन्हें पूरे पैसे नहीं दिए। जिसके कारण दोनों में विवाद हो गया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उन्होंने सभावाला चौकी में शिकायत की। जिसके बाद तीनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया। मयंक मलेठा ने वहां एक समझौता करवाया। जिसमें उसने संजय सिंह पंवार, निवासी कोटड़ा संतूर को अपना गारंटर बनवाया। आश्वासन दिया कि 18 अक्तूबर तक प्लाट उनके नाम हो जाएगा, लेकिन आज तक उन्होंने न तो प्लाट दिया और न ही पैसे वापस किए। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मयंक मलेठा, संजय पंवार और रविंद्र रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टौंस में बही किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
Next: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.