Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में शुरू हुई सरोजिनी नायडू पर आधारित फिल्म ‘सरोजिनी की शूटिंग
  • देहरादून

दून में शुरू हुई सरोजिनी नायडू पर आधारित फिल्म ‘सरोजिनी की शूटिंग

RNS INDIA NEWS 24/10/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सरोजिनी फिल्म की शूटिंग का 45 दिन का शेड्यूल देहरादून, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में होगा। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग दून में शुरु हो गई है। गुरुवार को फिल्म का मुहुर्त शॉट का क्लैप संस्कृति कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने दिया। सरोजिनी नायडू की इस बायोपिक में बॉलीवुड अभिनेत्री इंदिरा तिवारी केंद्रीय भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग देहरादून के आर्केडिया टी-एस्टेट, प्रेमनगर में चल रही है। इंदिरा तिवारी जो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, बस्तर और सीरियस मैन में अपनी भूमिकाओं से चर्चित हुई हैं। उन्हें सरोजिनी नायडू के रूप में देखा जा सकता है। यह फिल्म कवि से राजनेता बनी सरोजिनी नायडू की जीवन के अज्ञात तथ्यों को उजागर करने का दावा करती है। फिल्म में सरोजिनी के सहयोगी और सहायक चरित्रों की प्रभावी भूमिका में स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। चरण सुवर्णा और हेमंत कुमार द्वारा निर्मित फिल्म के निर्देशक विनय चंद्र एस हैं, जो दक्षिण के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। फिल्म में जरीना वहाब और हितेन तेजवानी के साथ दक्षिण भारतीय स्टार सोनल मोंटेइरो भी युवा सरोजिनी की भूमिका में हैं। अन्य भूमिकाओं में पद्मजा नायडू के रूप में सबरीना खान, महात्मा गांधी के रूप में गुरमुख दानवानी, गोखले के रूप में हितेन शाह शामिल हैं। यह फिल्म हेमंत एंटरप्राइजेज और विसिका फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोर गो पॉलिसी में बनेंगे सख्त नियम, प्रमोशन छोड़ा तो फिर खोनी पड़ेगी वरिष्ठता
Next: रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में मूल स्थान पर विराजमान हुई हनुमान मूर्ति

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.