Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विक्की चौहान के गीत झुमके-झुमके पर खूब नाचे दर्शक
  • टिहरी

विक्की चौहान के गीत झुमके-झुमके पर खूब नाचे दर्शक

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक विक्की चौहान और मनोज सागर की प्रस्तुतियों ने दर्शकों में खूब जोश भरा। विक्की चौहान ने हिमाचली और जौनसारी गीतों की जुगलबंदी पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। बीते बुधवार की रात्रि को नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेला की आखिरी औपचारिक संध्या का वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार और एसडीएम डीएस नेगी ने उद्घाटन किया। मंत्री उनियाल ने बताया कि इस बार मेले में बड़ी संख्या में नरेंद्रनगर ही नहीं बल्कि मुनिकीरेती, ऋषिकेश, रानीपोखरी, तपोवन, शिवपुरी आदि क्षेत्रों से भी दर्शक पहुंचे। कहा कि यह मेला पूरे प्रदेश का ब्रांड मेला बनता जा रहा है। कहा कि मेलों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजन के साधन और कई खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गई हैं। इसके बाद मंच पर पहुंचे हिमाचली लोकगायक विक्की चौहान ने दर्शकों का अपने ही अंदाज में अभिवादन किया। विक्की ने झुमके-झुमके, मैन जान चुड़पुरा, डाली झूमा, एल जी गाडी की नींव, चली गुमला और बबली टाटा सूमो की दिलकश प्रस्तुति पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं जौनसारी गायक घोटा सिमानिया, मामा-भाणिजा, फूलो फूली आरू, भदराज देवता जागर की शानदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। इस मौके पर संजय शर्मा, पंकज शर्मा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। जबकि अजय, विनोद, ऋतु और सीमा भारती ने मनोज सागर का भरपूर साथ दिया। इस अवसर पर चंद्रा प्रिया, रीनू, वीरेंद्र डोगरा, कमल, ठाकुर, राहुल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देघाट पुलिस ने होटल से पकड़ी 97 हजार की शराब, संचालक गिरफ्तार
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.