Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसडीएम कोर्ट, तहसील शिफ्टिंग का विरोध करेंगे अधिवक्ता
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम कोर्ट, तहसील शिफ्टिंग का विरोध करेंगे अधिवक्ता

RNS INDIA NEWS 08/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा एसडीएम कार्यालय, तहसील, चकबंदी समेत अन्य विभागों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं जिसका अधिवक्ता विरोध करेंगे। उन्होंने कचहरी परिसर में ही खाली पड़ी पांच एकड़ भूमि पर बहुमंजिला भवन बनाकर विभागों को स्थापित करने की मांग की। मंगलवार को बार भवन में हुई पत्रकार वार्ता में बार अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा कि कचहरी परिसर पिछले 112 वर्षों से अस्तित्व में है। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने अपनी वकालत की शुरुआत यहीं से की। यह एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां से एसडीएम कार्यालय समेत सभी कार्यालय हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की कवायद चल रही है। जबकि यहां पांच एकड़ भूमि एसडीएम आवास के बगल में है, जिसमें बहुमंजिला इमारत बनाकर एसडीएम कार्यालय, न्यायालय, तहसील, उपनिबंधक कार्यालय, कोषागार, चकबंदी कार्यालय आदि स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वहां अधिवक्तागणों के चेंबर्स भी असानी से स्थापित किए जा सकते हैं। वहां पार्किंग की सुविधा भी बेहतर हो जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि तहसील भवन जर्जर हो चुका है। सब विभागों के कार्यालय एक भवन में होंगे तो जनता को भी लाभ मिलेगा। जनहित में इस पर विचार करने की जरूरत है। अध्यक्ष ने कहा यदि फिर भी ऐसा किया जाता है तो हाईकोर्ट तक इस मामले को लेकर जाएंगे। यहां बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, हिमांशु विश्नोई, उमेश जोशी, धर्मेंद्र तुली, आनंद रस्तोगी, अरुण तिवारी, रहमत अली खान, ओम प्रकाश अरोड़ा, अनुज माथुर, नंदकिशोर विरमानी, कश्मीर सिंह, मुजीब अहमद, अब्दुल सलीम, बलवंत लाल, विष्णु भटनागरर, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेब निर्यात कारोबार में शामिल करने का झांसा दे लगाया 29 लाख का चूना
Next: जल स्रोतों में जल उपलब्धता के लिए “स्प्रिंगशैड मैनेजमेन्ट प्लान” के तहत होगा कार्यः महाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.