Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर को जाम से मुक्त करने की मांग उठाई
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर को जाम से मुक्त करने की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल नरेश चौहान को मांग पत्र देकर मुख्यमार्ग, रामराज रोड व बेरिया रोड को जाम मुक्त करने की मांग की। इन लोगों ने कहा कि यहां लगने वाला जाम क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है जिससे बाजपुर के व्यापार पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन लोगों ने मांग पत्र में कहा है कि त्यौहारी सीजन व अनाज मंडी में धान की आवक को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमार्ग, रामराज रोड व बेरिया रोड को जाम मुक्त किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमार्ग पर भगत सिंह चौक से आदर्श कन्या इंटर कॉलेज तक, रामराज रोड पर भगत सिंह चौक से तीन मंदिर तक, बेरिया रोड पर मार्ग को अवरूद्ध कर खड़े होने वाले ठेलों व ई-रिक्शा को खड़ा न होने देने, रामराज रोड स्थित मण्डी गेट पर फल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर फैलाये जाने वाले सामान को हटवाकर नाले के पीछे करवाये जाने, मुख्यमार्ग, रामराज रोड व बेरिया रोड पर लगने वाले फास्टफूड व अन्य ठेलों को नाले के पीछे लगवाये जाने की मांग की। कोतवाल नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि आज से ही अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा। मौके पर मेजर सिंह संधू, गोल्डी सूरी, टिंकू यादव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
Next: पर्यटकों को आकर्षित करेगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.