Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जगतोली में पेयजल मामले में सीडीओ करेंगे जांच
  • रुद्रप्रयाग

जगतोली में पेयजल मामले में सीडीओ करेंगे जांच

RNS INDIA NEWS 07/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही अफसरों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दर्ज कुल 16 शिकायतों में से 7 का मौके पर ही समाधान किया। विकास भवन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख जखोली नागेंद्र सिंह पंवार ने ग्राम पंचायत धारकोट में विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने, रुद्रप्रयाग निवासी अनीता देवी ने मकड़ी बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने, रुद्रप्रयाग निवासी लक्ष्मी गुंसाई ने सीवर लाइन को नगर पालिका की नालियों में छोड़ने, जलई निवासी सूरज सिंह ने बांसवाड़ा, जलई, कंडारा मोटर मार्ग से अतिक्रमण हटाने, दरमोला गांव के रमेश सिंह पंवार ने चोपड़खेत नामी तोक से दरमोला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की।
जरम्वाड़ के रविंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत में पेयजल निगम द्वारा की गई भारी अनियमितता और पेयजल स्रोत तथा टैंकों का निर्माण कार्य को पूरा न करने की शिकायत बताई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि एल-1 और एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं, उन्हें समय पर निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को स्वयं जगतोली में पेयजल की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए। जबकि जल संस्थान और निगम को क्यूडी में पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए। एसीपी से जुड़ी शिकायत पर डीईओ बेसिक को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जबकि धारकोट में विकास कार्यों की जांच की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी को करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संगीता भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को भगा ले जाने में युवक पर केस
Next: सुनील के कॉमेडी शो में लोटपोट हुए दर्शक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.