Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भुनका गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
  • रुद्रप्रयाग

भुनका गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद के भुनका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवक का शव घर से कुछ दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का दिख रहा है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की धनपुर पट्टी के भुनका गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज राणा पुत्र विनोद राणा का शव गांव से करीब डेढ़ किमी जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। नीरज की मां ने हत्या की आशंका जताई है। सूत्रों के अनुसार नीरज राणा घर में इकलौता बेटा था। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कोरोना के समय से उनके पिता भी लापता चल रहे हैं। नीरज मुंबई में नौकरी करता था और आजकल छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब जब गांव की महिलाएं जंगल जा रही थी तो उनके पीछे नीरज भी जा रहा था। महिलाओं ने जब नीरज से पूछा की कहां जा रहे है तो उसने उन्हें बताया कि वे कुदाल की हैडिल (हत्थी) लेने जा रहा है। जब देर सांय तक भी वह घर नहीं लौटा तो फिर ग्रामीणों द्वारा नीरज की खोजबीन शुरू हुई। देखा कि घर से करीब डेढ़ किमी दूर एक पेड़ से नीरज का शव लटका मिला। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि प्रथम दुष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर हमले की सीबीआई जांच हो
Next: नागरिक हितों की रक्षा को सशक्त भू-कानून लाया जाएगा : मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.