Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डाकघरों में बाहरी राज्यों के युवाओं के चयन का विरोध
  • देहरादून

डाकघरों में बाहरी राज्यों के युवाओं के चयन का विरोध

RNS INDIA NEWS 03/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चमोली जिले में डाक विभाग के ब्रांच पोस्ट मास्ट और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं के चयन का उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध किया है। आरोप लगाया कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार देकर यहां के मूल निवासियों के हक डाका डाला जा रहा है। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है और पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए भर्ती की अलग नीति बनाने की मांग की है। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान ने कहा कि चमोली और रुद्रप्रयाग में डाक विभाग के माध्यम से ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के 160 पदों पर मेरिट के आधार पर भर्ती हुई है, इसमें 157 पदों पर हरियाणा और पंजाब के युवाओं का चयन हुआ है, सिर्फ तीन पदों पर उत्तराखंड के अभ्यर्थी भर्ती हुए हैं, जो अनुसूचित जाति के हैं, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। केंद्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के मूल निवासियों के रोजगार पर डाका डाला जा रहा है, एक तरफ तो सरकार दावा कर रही है कि नये रोजगारों का सृजन किया जा रहा है और दूसरी ओर बाहरी राज्यों के युवाओं को उत्तराखंड में रोजगार दिया जा रहा है, इससे सरकार की दोगली नीति साफ दिखाई दे रही है, सरकार नहीं चाहती कि हमारे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिले। केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरन रावत कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड का युवा सड़कों पर आंदोलनरत है, धरना प्रदर्शन कर रहा है, इस प्रकार के फैसलों से उत्तराखंड का युवा हताश और निराश हो चुका है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भर्ती पर शीघ्र रोक लगाकर पहाड़ी राज्यों के लिए भर्ती की अलग से नीति बनाई जाए। यह भी मांग की है कि राज्य में रोजगार पर वहां के मूल निवासियों को 80 फीसदी तक आरक्षण दिया जाए। इस मौके पर लताफत हुसैन, श्याम सिंह रमोला, सुमित डंगवाल, कौशल कुमार, अनूप बिष्ट, प्रवीण रमोला, नीलम, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर में धूमधाम से निकली माता की शोभायात्रा
Next: अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोका

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.