Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • ऊधम सिंह नगर

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। तेज गति से जा रही एक कार मंगलवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। इसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। केलाखेड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार यूपी के स्वार कोतवाली के आर्सल पार्सल क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह तथा 25 वर्षीय गुरवंत सिंह रंधावा उर्फ गोपी पुत्र जसवीर सिंह रंधावा निवासी गांव नूरपुर स्वार मंगलवार देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे की सूचना पर केलाखेड़ा एसओ अशोक कुमार टीम के साथ पहुंचे और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 27 वर्षीय कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरवंत को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद रोते बिलखते परिजनों और लोगों की भीड़ लग गई। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में धूमधाम से मनाई गई गाँधी व शास्त्री जयंती
Next: गाँधी जयंती पर पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.