Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में धूमधाम से मनाई गई गाँधी व शास्त्री जयंती
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में धूमधाम से मनाई गई गाँधी व शास्त्री जयंती

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला कार्यालय अल्मोड़ा समेत जनपदभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन सहित सभी कार्यालयों में समस्त स्टाफ द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे एवं उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया। डीएम पांडेय ने कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विचारों एवं आदर्शों का पालन करते हुए उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही उनको सच्ची एवं अच्छी श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात भजन कीर्तन कर महात्मा गाँधी के प्रिय भजनों को सामूहिक रूप से गाया गया। इससे पूर्व महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज नंदादेवी मंदिर परिसर से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए चौघानपाटा तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य व्यक्तियों, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने देशभक्ति गीतों, नारों एवं गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी का समापन चौघानपाटा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्ज्यू संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Next: अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.