Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति ने किया पत्नी पर धारदार हथियार से हमला
  • हरिद्वार

पति ने किया पत्नी पर धारदार हथियार से हमला

RNS INDIA NEWS 29/12/2020
rns featured image new

रुडकी। पुत्रियों के सामने असभ्य व्यवहार करने से रोकने पर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव में परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति छत पर असभ्य व्यवहार कर रहा था। इस बीच पत्नी छत पर पहुंची और इस तरीके के व्यवहार का विरोध किया। विरोध से गुस्साए आग बबूला होकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव परिवार के अन्य सदस्य आए तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार को धारदार हथियार दिखाकर डराया धमकाया गया। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुत्र अपनी घायल मां को कोतवाली लेकर पहुंचा। पुलिस के सामने घायल पत्नी और पुत्र ने रो-रोकर आपबीती सुनाई। बताया कि आए दिन पिता मामूली बातों को लेकर विवाद करता है। उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हथियारबंद बदमाशों ने 2 मजदूरों से दस हजार रुपये और मोबाइल लूटे
Next: नशे में धुत्त युवक ने किया पुलिस कंट्रोल रूम को 38 बार फोन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.