Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीच सड़क ख़राब हुई रोडवेज बस, लगा जाम
  • अल्मोड़ा

बीच सड़क ख़राब हुई रोडवेज बस, लगा जाम

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  रोडवेज की बस बीच सड़क में ख़राब होकर खड़ी हो गई। बस के खड़े होने से जहाँ सड़क पर जाम लग गया वहीं बस के इंतजार में रुकी सवारियों को फजीहत झेलनी पड़ी। मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ को जा रही बस जब अपने दैनिक प्रस्थान समय से पूर्व रोडवेज वर्कशॉप से अल्मोड़ा बस स्टेशन को निकली थी कि स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले माल रोड पर तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क पर खड़ी हो गई। नगर की व्यस्ततम सड़क पर बस के खड़े होने से जाम लग गया और वाहनों का तांता लग गया। रोडवेज की चंडीगढ़ को जाने वाली बस दिन में करीब डेढ़ बजे बस स्टेशन से चंडीगढ़ को निकलती है। जिससे पहले बस वर्कशॉप से स्टेशन पहुँचती है। यह पहली बार नहीं है कि रोडवेज की बस बीच सड़क पर ख़राब हो गई है, खस्ताहाल रोडवेज बसों की कमोबेश यही स्थिति है। बस के बीच सड़क ख़राब होने के चलते माल रोड में लोग करीब पौन घंटा भंयकर जाम से लोग जूझे। सड़क में दोनों ओर वाहन फँस गए। बाद में तकनीकी खराबी दूर कर बस को ले जाया गया। ट्रैफिक पुलिस को यातायात बहाल करने में बड़ी मुश्किल पैदा हो गई। करीब पौन घंटे लोगों ने भारी दुश्वारियां झेलीं। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस को भी भारी मशक्कत उठानी पड़ी। बाद में रोडवेज कार्यशाला से मैकेनिक मौके पर भेजे और उन्होंने तकनीकी खराबी दूर की। तब बस स्टेशन पहुंची। इस कारण चंडीगढ़ की बस आज करीब ढाई घंटे लेट हो गई। इससे यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हॉटमिक्स के चलते दिन में बंद रहेगा एनटीडी-कफड़खान मोटर मार्ग
Next: रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर डीडीएमए ने किया फोल्डिंग सेतु तैयार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.