Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में खेल महाकुंभ की तैयारियां शुरू
  • पौड़ी

पौड़ी में खेल महाकुंभ की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी जिले में खेल महाकुंभ अक्तूबर के पहले पखवाड़े में शुरू होगा। खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर डीएम ने शनिवार को अफसरों के साथ बैठक की। चार अक्तूबर से खेल महाकुंभ का आगाज अल्मोड़ा से हो रहा है। पौड़ी जिले में खेल महाकुंभ की शुरूआत न्याय पंचायत स्तर पर अक्तूबर के पहले पखवाड़े से होगा। न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर तक हो जाएगी। ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक का समय रहेगा। इसके बाद जिले स्तर पर 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक ये प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने आयोजन समिति को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले। साथ ही न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर समितियों का समय से गठन करने को भी कहा गया। युवा कल्याण , खेल, शिक्षा और पंचायत राज को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूरा करने को कहा गया। स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा व साफ सफाई आदि को लेकर डीएम ने संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले तीन प्रतिभागियों को क्रमशः 300, 200 व 150 रुपए, ब्लॉक स्तर पर इसी तरह से 500, 400 और 300 जबकि जिले स्तर क्रमशः 800, 600 और 400 रुपए की धनराशि का पुरस्कार प्रतिभागियों को दिया जाएगा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, डीडीओ मनविंदर कौर, डिप्टी सीएमओ डॉ. पारुल गोयल, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन सहित बीडीओ व बीईओ भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम के दो कर्मियों को एसडीओ कार्यालय से संबद्ध किया
Next: नौटी में चंडिका देवी का मां नंदा, उफराई देवी और भगवान शिव से हुआ मिलन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.