Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नौटी में चंडिका देवी का मां नंदा, उफराई देवी और भगवान शिव से हुआ मिलन
  • चमोली

नौटी में चंडिका देवी का मां नंदा, उफराई देवी और भगवान शिव से हुआ मिलन

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  नौटी गांव में सिमली क्षेत्र की आराध्य राजराजेश्वरी चंडिका देवी का नंदा देवी, उफराई देवी और भगवान शिव से मिलन हुआ। इस दौरान 14 साल बाद हो रहे देवताओं के इस मिलन को देखकर श्रृद्धालु अभिभूत हो गए। चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा शुक्रवार को नौटी गांव पहुंची थी। शनिवार को ग्रामीणों ने देवी को नम आंखों के साथ देवल गांव के लिए विदा किया। शाम को देवल पहुंचने पर गांव में देवी की भव्य स्वागत किया गया। नौटी गांव में नंदा देवी का भव्य मंदिर है और विश्व प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा नौटी से ही शुरू होती है। गांव में चंडिका देवी और नंदा देवी के मिलन को देख भक्त भावुक हो गए। गांव के लोगों ने पुष्प वर्षा कर देवताओं का आहवान किया। महिलाओं ने देवी के परंपरागत गीत गाए। देवी का भेलेश्वर महादेव शिवालय में भगवान शिव से भी मिलन हुआ। ढोल दमाऊं की थाप पर देवता अवतरित हुए और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। नौटी गांव में शाम को विदाई की बेला पर देवी को नम आंखेां के साथ ग्रामीण देवल गांव के लिए विदा करने गए। चंडिका देवी सात सतंबर को अपने गर्भगृह से बाहर आईं थी। इस मौके पर पुजारी कांति प्रसाद गैरोला, ब्रह्मगुरू विहशंभरदत्त सती, शांति प्रसाद गैरोला, मुकेश नेगी, अरूण मैठाणी, राजेंद्र रावत, मदन मैठाणी, सुभाष नौटियाल, दिनेश कैलखुरा, सुभाष रावत, पवन रावत, उमेश नौटियाल, सनोज नोटियाल आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में खेल महाकुंभ की तैयारियां शुरू
Next: राशिफल 29 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.