Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 176 एलटी-प्रवक्तओं को भी मिली पुरानी पेंशन
  • देहरादून

176 एलटी-प्रवक्तओं को भी मिली पुरानी पेंशन

RNS INDIA NEWS 27/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नौकरी में ज्वाइन में विलंब की वजह से नई अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) के दायरे में आए शिक्षकों की मुराद पूरी होने लगी। सरकार ने शिक्षकों को पुरानी लाभकारी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ दोबारा देना शुरू कर दिया। एलटी और प्रवक्ता कैडर में 175 शिक्षकों को ओपीएस की सुविधा देने के आदेश जारी कर दिए गए। प्राथमिक कैडर में पिथौरागढ़ के 110 शिक्षकों को भी ओपीएस का लाभ देने के आदेश जारी हो चुका है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसके अलग अलग आदेश किए हैं। कोषागार निदेशक को भी इस बाबत पत्र भेजते हुए कार्यवाही करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार अभी और शिक्षकों के लिए आदेश होने बाकी हैं। मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर एनपीएस एक अक्टूबर 2005 को लागू हुई थी। उत्तराखंड में 22 अक्टूबर 2005 को इसे लागू करने का आदेश हुआ था। लेकिन कई विभाग एक अक्टूबर 2005 से पहले ही भर्ती की विज्ञप्तियां जारी कर चुके थे। जबकि कुछ में चयन भी कर लिया गया था। कुछ तकनीकी वजहों से एलटी, प्रवक्ता, और बेसिक कैडर के शिक्षक एक अक्टूबर 2005 से पहले ज्वाइन नहीं कर पाए थे। देर से ज्वाइनिंग की वजह से उन्हें ओपीएस के बजाए एनपीएस में ले लिया गया। शिक्षक पिछले कई वर्षों से इसका विरोध करते आ रहे हैं।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभाग में ओपीएस के दायरे में आने वाले सभी शिक्षकों के लिए भी जल्द से जल्द आदेश जारी किए जाने चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 49वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन
Next: उक्रांद ने की मंत्री गणेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.