Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीपीयू कर्मी चाबीकांड में विधायक राजकुमार ठुकराल ने की आईजी से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

सीपीयू कर्मी चाबीकांड में विधायक राजकुमार ठुकराल ने की आईजी से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। सीपीयू कर्मी चाबीकांड में रम्पुरा के डेढ़ सौ लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने बुधवार को आईजी कुमाऊं अजय रौतेला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज करना सरासर गलत है, जबकि रम्पुरावासियों ने हमेशा पुलिस प्रशासन को सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, क्योंकि ऐसी घटनाएं जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को कम करती हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं इस घटना की निंदा की है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने आईजी को बताया कि 2011 में सांप्रदायिक तनाव के दौरान रम्पुरा के लोगों ने पुलिस प्रशासन का साथ देते हुए कोतवाली में होने वाले अग्निकांड को बचाया। वहीं पुलिसकर्मियों की जान बचाई। ऐसे में विगत दिनों रम्पुरा के दीपक के माथे पर चाबी घोंपना अमानवीय व्यवहार है। उसके बाद भावावेश में आकर कुछ लोगों ने अशांति फैलाई, जो स्वाभाविक है। कुछ देर बाद मामला शांत भी हो गया। उन्होंने आईजी से लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीपीयू का पुतला फूंका
Next: विधायक शुक्ला ने एनएचएआई के चेयरमैन से की मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.