Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सिमलकोट, झर कोठेरा, कोठेरा गांवों में गुलदार का आतंक
  • पिथौरागढ़

सिमलकोट, झर कोठेरा, कोठेरा गांवों में गुलदार का आतंक

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। कई गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे सिमलकोट गांव के झरकोठेरा तोक में गुलदार ने बकरी को मार डाला। ग्राम प्रधान सिमलकोट देवेंद्र सिंह भंडारी की मां मोतिमा देवी घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर घास के जंगल में ले गई थी। मोतिमा देवी के चिल्लाने पर गुलदार बकरी को कुछ दूरी पर छोड़कर ओझल हो गया। इससे पूर्व 20 सितंबर को तुनाड़ की एक बालिका को घर के आंगन में गुलदार ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 22 सितंबर को बेलूरी गांव व खड़कट्टया गांव में भी गुलदार ने बकिरयों को अपना शिकार बनाया था। गुलदार के दिन के समय ही आबादी क्षेत्र में घूमने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जा रहे हैं वहीं महिलाओं का खेतों में घास काटने व फसल कटाई करना बंद हो गया है। ग्रामीण ईश्वरी सिंह भंडारी , सरपंच पूरन सिंह नेगी, सरपंच जीवन सिंह रावल ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उक्त गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। इधर वन विभाग के रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि उनके निर्देशन में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गस्त कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बार काउंसिल को निर्धारित कदाचार शुल्क लेने के निर्देश
Next: पानी की टंकी पर चढ़ने पर सुराज सेवा दल कार्यकर्ता और गुरुकुल के दो कर्मियों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.