Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रिश्वतखोर सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार
  • नैनीताल

रिश्वतखोर सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी। विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर ने भीमताल स्थित लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिक खंड के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक ठेकेदार के भुगतान के एवज में सहायक अभियंता ने यह रकम मांगी थी। इसकी शिकायत ठेकेदार ने विजिलेंस में की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है।सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल ने बताया कि एक ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी कार्यालय में शिकायत की थी कि सहायक अभियंता आवासीय परिसर में किए गए काम के भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। शुरुआती जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर इंस्पेक्टर भानु प्रताप के नेतृत्व में दोपहर करीब 2 बजे शुक्रवार को हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विजिलेंस ने औचक छापेमारी की। सीओ ने बताया कि यहां विजिलेंस टीम ने ग्राम पाली, तहसील गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के मूल एवं हाल अमरावती कॉलोनी, फेज-01, हल्द्वानी निवासी सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद टीम ने अभियुक्त के कार्यालय और आवास की तलाशी भी ली है। सीओ मनराल ने बताया कि अभियुक्त की चल-अचल संपत्ति के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। उधर, देहरादून में सतर्कता निदेशक डॉ. वी.मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर की टक्कर में बाइक सवार की मौत
Next: शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.