Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीएम
  • पौड़ी

शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीएम

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पुलिस के साथ ही सभी एसडीएम और परिवहन अफसरों को यह निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ आशीष चौहान ने ने रेलवे के अफसरों को पौड़ी-देवप्रयाग सड़क का शेष काम जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। परिवहन विभाग को 15 साल पुराने निजी वाहनों की फिटनेस जांच के लिए कहा गया। अफसरों ने बताया कि इसी साल जुलाई व अगस्त में 185 निजी वाहनों की फिटनेस की जांच की गई । डीएम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ ही पुलिस को बिना हेलमेट और वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने के मामलों में भी चालानी कार्यवाही करने को कहा। परिवहन व लोनिवि अफसरों को नए बनी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए ताकि इन सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही हो सके। डीएम ने इसी साल जनवरी में चीला बैराज के पास हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश एसडीएम यमकेश्वर को दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, नशे में वाहन संचालन, मोबाइल उपयोग, सीट बेल्ट आदि में परिवहन विभाग ने 9975 चालान तो पुलिस ने 24272 चालान किए है। जनवरी से अगस्त तक जिले में 31 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए, जिसमें 28 की मौत और 75 लोग घायल हुए। डीएम ने संबंधित जिले में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही जहां अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर यहां सड़कों के सुधारीकरण का काम करने के लिए कहा गया। बैठक में एसएसपी लोकेश्वर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, ईई लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, आरटीओ द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्वतखोर सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार
Next: कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों ने की जोशीमठ की तर्ज पर मुआवजे की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.