Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ब्यूटी वत्सल बनी इंटर की प्रदेश टॉपर
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

ब्यूटी वत्सल बनी इंटर की प्रदेश टॉपर

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
default featured image

जसपुर। उत्तरखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तराखंड टॉप करने वाली जसपुर के गांव मुरलीवाला की ब्यूटी वत्सल रोजाना 24 किमी साइकिल चलाकर जसपुर पढऩे आती थी। टॉपर बनने के लिए ब्यूटी ने रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई की। साथ ही सोशल मीडिया से दूरी बनाये रखी। बुधवार को आये रिजल्ट में उसके परिजन एवं शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टॉपर ब्यूटी वत्सल की कामयाबी के पीछे उनका लंबा संघर्ष जुड़ा है। इंटर की पढ़ाई लिये यह छात्रा अपने गांव मुलीवाला से जसपुर स्थित अपने विद्यालय पूर्णानंद तिवारी इंका में कॉलेज तक साइकिल पर आती थी। इसके अलावा इसने एक विषय की कोचिंग भी ली। इसे लिए हर रोज आना पड़ता था। बुधवार को आये बोर्ड के रिजल्ट में ब्यूटी वत्सल पुत्री कुलदीप सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उत्तराखंड बोर्ड में सर्वोच्च स्थान पाने वाली ब्यूटी वत्सल का लक्ष्य एमबीबीएस बनना है। खास बात यह है कि ब्यूटी ने वर्ष 2018 में बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में भी मेरिट में स्थान पाया था। तब उनकी 16वीं रैंक थी। बता दें गांव मुरलीवाला निवासी ब्यूटी के पिता कुलदीप सिंह जसपुर में दुकान चलाते हैं। मां पूनम देवी गृहणी हैं। गांव में टीवी, मोबाइल है।
लेकिन, ब्यूटी ने इन सबसे दूरी ही बनाये रखी। ब्यूटी ने बताया कि पढ़ाई में उसके पिता ने बहुत सहयोग किया। इस काम उसका भाई भी मदद करता है। बताया कि उनके पिता का सपना उन्हें डाक्टर बनाना है। ब्यूटी की सफलता पर शिक्षकों ने उसे बधाई दी है। वहीं, पूर्व विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने 11 हजार का चेक तो विधायक आदेश चौहान ने उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू-स्खलन की चपेट में आने से वीरभट्टी का वैली पुल क्षतिग्रस्त
Next: बाजपुर से भी भेजी जाएगी राम मंदिर के लिए पवित्र मिट्टी

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.