Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शराब की दुकान की छत काटकर हजारों की नगदी चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

शराब की दुकान की छत काटकर हजारों की नगदी चोरी

RNS INDIA NEWS 16/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। दोराहा में अंग्रेजी शराब की दुकान की टिन की छत काटकर दुकान से हजारों की नगदी उड़ा ली। चोरों ने महंगी शराब की 2 बोतलें भी चुराने का प्रयास किया। वहीं दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दोराहा में काशीपुर रोड स्थित अनुज्ञापी इंद्रा देवी की अंग्रेजी शराब की दुकान है, जहां से टिन की छत काटकर गल्ले में रखी करीब 42 हजार 800 रुपए की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद चोर ने दुकान से कारों 26 हजार रुपए की दो शराब की बोतल को भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन शराब की बोतल को चोर छत पर ही छोड़ गया। घटना की जानकारी तब पता चली जब दुकान का सेल्समैन आकाश शर्मा दुकान खोलने के लिए पहुंचा। जहां आकाश ने दुकान में सामान बिखरा हुआ देखा। जिसके बाद आकाश ने घटना की जानकारी अनुज्ञापी इंद्रा देवी के पुत्र राहुल और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकान में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान दोराहा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी जमीन को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक सोसाइटी को बेचने का आरोप
Next: अमसरकोट व मजियाखेत पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.