Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ धाम में बहुमंजिला होटलों के निर्माण पर लगे रोक: माहरा
  • देहरादून

केदारनाथ धाम में बहुमंजिला होटलों के निर्माण पर लगे रोक: माहरा

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का दूसरा चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। इस दौरान अध्यक्ष करन माहरा केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना, जलाभिषेक कर केदारनाथ क्षेत्र के क्षेत्रपाल भैरव मंदिर में न्याय की अर्जी लगाकर यात्रा का समापन किया। उन्होंने कहा केदारनाथ धाम में कुछ कथाकथित लोगों की ओर से बहुमंजिला होटलों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें रोक लगनी चाहिए। इस अवसर पर माहरा ने कहा कि जो लोग आस्था के प्रतीक केदारनाथ धाम को बांटने का काम कर रहे हैं, उन्हें भी केदारबाबा सदबुद्वि दें। उन्होंने यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सफल यात्रा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक बरसात होने के बावजूद भी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का जोश बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा भैरव मंदिर में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार लगाई है कि बाबा उन लोगों को सतबुद्धि दे, जिन्होंने आस्था को चोट पहुंचाते हुए हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की दिल्ली पहुंचाई गई शिला को वापस लाना चाहिए। भाजपा की राज्य सरकार क्यूआर कोड के माध्यम से चंदा ले रही है। एक तरह भाजपा कह रही है कि क्यूआर कोड को बंद कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर क्यूआर कोड के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस देवभूमि की संस्कृति धरोहर को बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने भी पूजा अर्चना कर बाबा केदार का अर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ जाने वाला रास्ते के बुरे हाल हैं। दर्शनार्थियों को जाने आने में काफी कठिनाईयों का साामना करना पड़ रहा है। रास्ते में सरकार की ओर से कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं।
यात्रा में विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, ललित फर्सवाण, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, महेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप थपलियाल, शीशपाल सिहं बिष्ट, सूरज सिंह नेगी, राजपाल बिष्ट, जयेन्द्र रमोला, गोदावरी थापली, पिया थापा, जगमोहन सिंह रावत, मोहित उनियाल, राकेश नेगी, राकेश राणा, दिनेश चौहान, अभिनव थापर, गिरीश पपनै, नवनीत सती आदि मुख्य रूप से यात्रा में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोकलैंड ऑपरेटर ने फंदा लगाकर दी जान
Next: शारदा बैराज से फिर बंद हुआ चौपहिया वाहनों का संचालन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.