Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी की हत्या के बाद अब पति पर मंडरा रहा खतरा
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी की हत्या के बाद अब पति पर मंडरा रहा खतरा

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर भाई ने अपनी गर्भवती बहन की हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद अब मृतका के पति को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मृतका के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र के दूरस्थ गांव महुआडाली निवासी पवन कुमार पुत्र भीमसेन कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले पड़ोस के गांव जगतपुरा की लड़की सोनम से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसके भाई और परिजन उससे रंजिश रखने लगे थे। बताया कि हाल ही में 3 सितंबर को सोनम के भाई राजीव ने अपनी गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा उसपर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन वह बच गया। हालांकि पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसकी जान को अभी भी खतरा है। आरोप लगाया कि सोनम के तीन भाई अभी भी उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं और उसके घर के आस-पास चक्कर लगा रहे हैं। पवन ने कहा कि इनकी इन हरकतों से घर में दहशत का माहौल है। पवन ने कहा कि उसने 7 सितंबर को भी तहरीर दी थी, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज अर्जुन गोस्वामी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये था मामला
गांव महुआडाली निवासी पवन और गांव जगतपुरा निवासी सोनम के बीच प्रेम प्रसंग था।  सगाई के दो दिन पहले ही सोनम अपने प्रेमी पवन के साथ फरार हो गई थी और उसने एक मंदिर में पवन से विवाह रचा लिया था। इस विवाह से नाराज उसके भाई ने 3 सितंबर को हॉरर किलिंग की घटना को अंजाम देते हुए अपनी सात माह की गर्भवती बहन सोनम की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 4 सितंबर को पुलिस ने उसके भाई हत्यारोपी राजीव को तमंचे के साथ उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब बवह अपने बहनोई पवन की हत्या करने के लिए आ रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी, हरिद्वार और अल्मोड़ा के शिक्षक बैठे क्रमिक अनशन पर
Next: भारी बारिश की चेतावनी पर छह जिलों में अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.