Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवती को ले जाने का आरोप, विहिप-ग्रामीणों का चौकी में हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

युवती को ले जाने का आरोप, विहिप-ग्रामीणों का चौकी में हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। गदरपुर निवासी एक युवक पर दोराहा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को ले जाने का आरोप लगाकर लोगों ने दोराहा चौकी में जमकर हंगामा किया। इन लोगों ने दोराहा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह से इस युवक को पकड़कर युवती को परिजनों के सुपुर्द करने की मांग की है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। बुधवार को विहिप गो रक्षा प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में कई ग्रामीण एकजुट होकर दोराहा चौकी पहुंचे। यहां इन लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। वहीं इन्होंने चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह से मांग की कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। विहिप परिषद गो रक्षा प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस ने कहा कि गदरपुर निवासी युवक हमारे समाज की बेटी की बहलाकर अपने साथ ले गया। ये एक गहरा शड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि पुलिस से इस युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है और पुलिस ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो फिर आंदोलन होगा। दोराहा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात तहरीर पुलिस को मिली थी और तहरीर मिलने के तुरंत बाद ही दोनों की तलाश में पुलिस ने दबिशें दी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी। मौके राधे सैनी, वरुण वशिष्ट, लीलधर सैनी, मोहन कुमार, हरपाल सैनी, विजय सैनी, मोहित कुमार, मयंक कुमार, अरुण कुमार, देवेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

युवक युवती ने गदरपुर एसडीएम कोर्ट में विवाह की लगाई है अर्जी : यशपाल
बाजपुर। ये लड़की गदरपुर अपनी रिश्तेदारी में रहती थी, जहां ये इस युवक के संपर्क में आई थी। विहिप नेता यशपाल राजहंस ने बताया कि बुधवार को आरोपी युवक और इस युवती ने गदरपुर एसडीएम कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई किया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण कानून लागू है और यदि ऐसे में इस युवती का विवाह इस युवक से हो गया तो युवती का धर्म परिवर्तन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सभी लोग एकजुट हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर गए परिवार के घर में एक घंटे में लाखों की चोरी
Next: झगड़े में पत्नी घर से गई तो अधेड़ ने कर ली आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.