Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विज्ञान ज्योति प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे विज्ञान के प्रयोग
  • अल्मोड़ा

विज्ञान ज्योति प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे विज्ञान के प्रयोग

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मानसखण्ड विज्ञान केंद्र स्यालीधार में बुधवार को एक दिवसीय विज्ञान ज्योति हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अल्मोड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत और केंद्रीय विद्यालय रानीखेत की 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि आईटीबीपी अल्मोड़ा के कमांडिंग ऑफिसर पुनीत सचदेवा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्राओं का योगदान महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि जी.बी. पंत पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार साहनी ने कहा कि ये कार्यशालाएं विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उन्हें पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं। यूकोस्ट के एमेरिटस वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. सामंत ने कहा कि विज्ञान ज्योति जैसे कार्यक्रम छात्राओं को नई सोच और नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित करते हैं, जिससे वे भविष्य में समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर मानसखण्ड विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने कहा कि विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यशालाओं से बच्चों को वैज्ञानिक विधियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे वे न केवल अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करते हैं बल्कि भविष्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यशाला के सफल आयोजन में मानसखण्ड विज्ञान केंद्र के प्रदीप तिवारी, मनीष पालीवाल, तमन्ना जोशी, भास्कर मिश्रा, संजय कनवाल, उमेश कुमार और पारस कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को कोडिंग और रोबोटिक्स, खाद्य मिलावट और विज्ञान के जादू पर आधारित कार्यक्रम भी देखने का अवसर मिला, जिसने उनकी रुचि और ज्ञान को और अधिक बढ़ाया। विज्ञान ज्योति अल्मोड़ा के कार्यक्रमों की समन्वयक रश्मि पांडेय ने कहा कि वह भविष्य में भी मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में विज्ञान ज्योति के विभिन्न कार्यक्रम को कराना चाहेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाम लगाने के बाद हरकत में आया प्रशासन, हटाया मलबा
Next: अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं: जिलाधिकारी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.