Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नवागत जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में प्रेस कांफ्रेंस कर जनपद के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं संस्कृति से विकास को जोड़कर जनपद का विकास करने को अपनी प्राथमिकता बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान है। उन संभावनाओं को धरातल पर लाकर पर्यटकों को आकर्षित करने पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां कसारदेवी, बिनसर वाइल्डलाइफ, जागेश्वर मंदिर समूह, डोल आश्रम, रानीखेत, हैडाखान बाबा, महावतार बाबा की गुफा समेत अनेक धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन के केंद्र स्थित हैं। यहां के लोगों की आर्थिकी को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर लोगों की आर्थिकी को बढ़ाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा अपनी संस्कृति, बौद्धिक, वैचारिक, शिक्षा एवं प्रशासनिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि अल्मोड़ा अपनी पहचान को बनाए रखे, इस क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जनपद वासियों को दिलाने के लिए कार्य किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के विकास के लिए प्रेस प्रतिनिधियों एवं आम जनमानस से सहयोग की भी अपील की। प्रेस वार्ता में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विज्ञान ज्योति प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे विज्ञान के प्रयोग
Next: मृतक अधिवक्ता की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.