Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की कांग्रेस ने उठाई मांग
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की कांग्रेस ने उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से विशेष न्यायाधीश सतर्कता के आदेशों के अनुरूप कृषि मंत्री पर मुकदमा चलाए जाने के लिए सरकार को अनुमति देने के लिए निर्देशित करने की भी मांग की। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री पहले भी विभिन्न विवादों में रहे हैं। कहा कि विजिलेंस कोर्ट की ओर से मंत्री पर मुकदमा दर्ज किए जाने की अनुमति मांगना ही बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में तत्काल अनुमति देनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल की ओर से रानीखेत के भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल का असलहों और नकदी के साथ नेपाल बार्डर पर पकड़े जाने का मामला भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने इस मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

महिला अपराध और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया  
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ लगातार बढ़ते अपराधों का मुद्दा भी उठाया। कहा, कि राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में हत्या, चोरी, डकैती, मसूमों से बलात्कार, महिलाओं के साथ रेप और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है। आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। राज्यपाल से मामलों में हस्तक्षेप करते हुए कानून व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने की मांग की है। इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें प्रदेश में घटी आपराधिक घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंज्वाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, विधायक ममता राकेश, तिलकराज बेहड़, विक्रम सिंह नेगी, मथुरा दत्त जोशी, प्रकाश जोशी, जोत सिंह घुनसोला, सुमित्तर भुल्लर, ज्योति रौतेला, विकास नेगी और हेमा पुरोहित आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी लेकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज कराया
Next: पौड़ी के कठूड़ में गुलदार पिंजरे में कैद

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.