Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल ने किया एसपी सिटी का घेराव
  • नैनीताल

बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल ने किया एसपी सिटी का घेराव

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र मंगलपड़ाव से पटेलचौक तक अतिक्रमण हटाने तथा ठेले वालों से मुक्त करने को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का घेराव किया। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में महिलाओं की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण के नेतृत्व में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिले व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। ठेले वाले जहां-तहां तहां अपने ठेला लगाते हैं। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि कई दुकानदारों ने पुलिस की मिलीभगत से अपनी दुकानों के आगे फड़ व ठेले लगवा रखे हैं। इससे पूरा व्यापारी समाज बदनाम हो रहा है। ऐसे दुकानदारों का चालान किया जाना चाहिए। साथ ही उसके आगे लगे फड़ ठेलों को जब्त किया जाना चाहिए। केन्द्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि बाजार में महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है। पूरे बाजार में जेबकतरों से व्यापारी व आम जनता दोनों भयभीत हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बाजार को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसपी सिटी श्रीवास्तव ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री मनोज जोशी, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रभजोत चंडोक, प्रदेश जीएसटी प्रभारी डॉ प्रमोद गोल्डी, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल मुन्ना, अमरजीत सेठी, नरेंद्र साहनी, नरेश अग्रवाल, नीरज कांडपाल, प्रदीप सबरवाल, मनोज चौहान, रामप्रसाद कश्यप, गौरव अग्रवाल, पूरन लाल साह, नितेश थुवाल, भारत भूषण, गौरव भट्ट, मेहबूब अली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम कर्मचारियों ने मांगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड
Next: सीएम ने की वाई-फाई सेटअप स्थापित करने को 1 करोड़ रु की स्वीकृति प्रदान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.