Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना संक्रमित मिले दो युवक बेस अस्पताल से लापता
  • नैनीताल

कोरोना संक्रमित मिले दो युवक बेस अस्पताल से लापता

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। बेस अस्पताल में कोरोना जांच करवाने आए दो युवक पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल से बिना बताए लापता हो गए। युवकों को खोजने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद सैंपलिंग टीम ने संक्रमित मिले सभी लोगों का ब्यौरा कंट्रोल रूम को उपलब्ध करवा दिया है। कंट्रोल रूम ने संक्रमित मिले लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों युवक कोटद्वार में चल रही सेना भर्ती में जाने से पहले अपनी कोरोना जांच के लिए अस्पताल आए थे। बेस अस्पताल में आने वाले हर मरीज की कोरोना जांच हो रही है। अस्पताल में फीवर क्लीनिक भी स्थापित है, जहां पहले से बुखार पीडि़त लोगों की जांच हो रही है। संक्रमित मिल रहे लोगों के लक्षणों के आधार पर डॉक्टर उन्हें होम आइसोलेशन या अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं। शनिवार अस्पताल में संक्रमित मिलने के बाद दो युवक बिना सूचना गायब हो गए। कोविड सैंपलिंग प्रभारी डॉ. धनंजय पुनेरा ने बताया कि जांच से पहले हर व्यक्ति का विवरण दर्ज हो रहा है। इस मामले में भी सभी मरीजों का विवरण उपलब्ध है। कंट्रोल रूम को सूची भेज दी गई है, जहां से सभी की ट्रेसिंग की जाती है।

बेस अस्पताल में पांच संक्रमित मिले: बेस अस्पताल की ओपीडी में आए पांच मरीज शनिवार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल में रोजाना तीन सौ से अधिक लोगों की कोविड एंटीजन जांच हो रही है। अस्पताल में फीवर क्लीनिक भी चल रहा है, जिसमें आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो वाहनों की टक्कर में 4 लोग घायल
Next: पदोन्नति परीक्षा को आये 47 अभ्यर्थियों में से केवल 10 पास

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.