Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुल जटवाड़ा बिजली घर में हुआ ब्लास्ट, चार घंटे बिजली रही गुल
  • हरिद्वार

पुल जटवाड़ा बिजली घर में हुआ ब्लास्ट, चार घंटे बिजली रही गुल

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उपनगरी ज्वालापुर के पुल जटावाड़ बिजली घर पर रविवार सुबह ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। इस कारण क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप होने से परेशानी उठानी पड़ी। बिजली सप्लाई बाधित होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। लोगों के घरेलू काम भी प्रभावित हो गए। रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे ऊर्जा निगम के उपकेंद्र ज्वालापुर के विद्युत उपसंस्थान पुल जटवाड़ा में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस कारण उपसंस्थान पर स्थापित ट्रांसफार्मर का बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट होने के बाद ज्वालापुर की प्रथम सब डिविजन में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को बॉक्स बदलने में चार घंटों का समय लग गया। मरम्मत काम पूरा होने के बाद प्रथम सब डिविजन में दोपहर 01:30 बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू की गई। हल्की बिजली सप्लाई चालू होने के बाद देर शाम तक ऊर्जा निगम में करीब पांच दफा बिजली की सप्लाई 15 मिनट से आधे घंटे तक बंद की। इस कारण सुबह से शाम तक लोग बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान रहे। रेलवे रोड, लोधामंडी, मेहतान, पीठ बाजार, श्यामनगर, कोतवाली रोड, कस्साबान, हज्जावन, चौहनान, पुल जटवाड़ा, बाल्मिकी बस्ती, पांवधोइ, डाट मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी आदि क्षेत्र में बड़ी आबादी बिजली बाधित होने से परेशान रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी की किल्लत से जूझ रही सिडकुल की कंपनियां
Next: लक्सर में टेंपो की टक्कर से वृद्धा की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.