Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नगर निगम ने अतिक्रमण चिन्हित करने को लगाए निशान
  • नैनीताल

नगर निगम ने अतिक्रमण चिन्हित करने को लगाए निशान

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कवायद एक बार फिर से तेज हो गई है। सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने को पहले से लगाए गए निशान चेक किए। नगर निगम, लोनिवि और प्रशासन की टीम ने इसके लिए अभियान चलाकर दुकानों में निशान लगाए। चिन्हित अतिक्रमण को दिए गए नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में चौराहों के साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल रोड पर रोडवेज से मंगलपड़ाव तक 101 दुकानों का अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया जाना है। चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकान स्वामियों को नोटिस भेजे गए है। पूर्व में किए पैमाइश पर आपत्तियां मिलने पर सोमवार को एक बार फिर से चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई। इसके लिए सड़क के दोनों ओर 12-12 मीटर चिन्हित कर निशान लगाए गए। अब इसके अनुसार ही नोटिस की समय सीमा समाप्त होने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि पूर्व मे चिन्हित अतिक्रमण की फिर से पैमाइश की गई। अतिक्रमण को खुद ही हटाने जाए जाने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिए गए है।

चार सितंबर के बाद होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी कर चार सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके अनुसार तब तक नही हटाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले खर्च को अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।

व्यापारी कर रहे कार्रवाई का विरोध
अतिक्रमण के खिलाफ होने वाली कार्रवाई का व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। उनके अनुसार दशकों से व्यापार कर रहे व्यापारियों को एकाएक उजाड़ा जा रहा है। इसके लिए सड़क की चौडाई कम किए जाने के साथ ही हटाए जाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियमितीकरण को पर्यटन कर्मचारियों की अनूठी मुहिम
Next: अल्मोड़ा विकास मंच मेयर व पार्षद चुनाव में खड़े करेगा दावेदार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.