Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नियमितीकरण को पर्यटन कर्मचारियों की अनूठी मुहिम
  • देहरादून

नियमितीकरण को पर्यटन कर्मचारियों की अनूठी मुहिम

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। संविदा, दैनिक, आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम 53 दिन से आंदोलन पर है। महासंघ का ये अनूठा आंदोलन है। इस आंदोलन में कर्मचारी कार्य बहिष्कार, विरोध प्रदर्शन की बजाय पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मुहिम छेड़े हुए हैं। प्रदेश भर में 20 हजार से अधिक पौधे रोपने का दावा महासंघ की ओर से किया जा रहा है। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की सभी इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में अपनी मांग को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत किए जा रहे, इस पहले आंदोलन में निगम के सभी कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं। ये पहला आंदोलन है, जिससे किसी भी पर्यटक और आम जनता को कोई दिक्कत पेश नहीं आ रही है। तीन जुलाई से विभिन्न चरणों में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के 1000 फीट ऊंचाई से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई तक स्थित निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे जा रहे हैं। ऐसा कर कर्मचारियों ने इतिहास रच दिया है। आंदोलन के तहत जनप्रतिनिधियों, कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने के साथ ही पौधे दिए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा, हर घर पौधा अभियान चलाया गया। मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम चलाया गया। नेशनल हाईवे के किनारे पौधे रोपे गए। उसकी संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित ढाबे वालों को दी गई। गुरुरानी ने कहा कि सरकार ने नियमितीकरण नियमावली बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। अब जल्द से जल्द कट ऑफ डेट तय की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया जन्माष्टमी के अवसर पर गंगोलीहाट में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग
Next: नगर निगम ने अतिक्रमण चिन्हित करने को लगाए निशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.