
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर निकाली झांकी ने खींचा ध्यान
हरिद्वार(आरएनएस)। हरकी पैड़ी क्षेत्र के सुभाष घाट पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य किया। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली गई झांकी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। सुभाष घाट पर 55 साल से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। झांकिया आकर्षण का केंद्र होती हैं। जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। हर साल की तरह व्यापारी नेता राजू वधावन के नेतृत्व में इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म से लेकर कंस वध, गोवर्धन लीला और भूत प्रेत की भव्य झांकियां बनाई। भक्त प्रहलाद की झांकी और भगवान श्री कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहे को लेकर के विरोध में एक झांकी विशेष झांकी बनाई गई।

