Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की में जिम ट्रेनर की मौत पर परिजनों का हंगामा
  • हरिद्वार

रुड़की में जिम ट्रेनर की मौत पर परिजनों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। शहर के सोल्हपुर गाढ़ा गांव में जिम ट्रेनर की मौत के मामले में रविवार को परिजनों का कई घंटे तक हंगामा जारी रहा। गांव में जिले भर से थाने और कोतवाली से फोर्स तैनात रही। इस बीच कांग्रेस और भीम आर्मी के नेता भी गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस से केस में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। देर रात तक गांव में पुलिस तैनात रही। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सोल्हपुर गाढ़ा निवासी वसीम उर्फ मोनू पुत्र नसीम जिम ट्रेनर था। साथ ही, वह एसी का काम भी करता है। परिवार के मुताबिक वह स्कूटी से अपनी बहन के घर माधोपुर गया था। रास्ते में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने स्कूटी सवार वसीम को रोका। टीम को वसीम के पास प्रतिबंधित मांस होने की सूचना मिली थी। आरोप है कि टीम ने वसीम को बेरहमी से पीटा। इसके बाद तालाब में फेंक दिया और चारों तरफ स्क्वायड की टीम खड़ी हो गई। इस बीच बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण वसीम को कोई नहीं बचा पाया और तालाब में डूबकर वसीम की मौत हो गई। आसपास के गांव में बात पता चली तो लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर कलियर, मंगलौर, झबरेड़ा और अन्य थाने कोतवाली से फोर्स गांव पहुंची। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम को स्कूटी सवार के पास प्रतिबंधित मांस होने की सूचना मिली थी। पुलिस से बचने के लिए स्कूटी सवार ने तालाब में छलांग लगा दी थी। इसके बाद डूबने से युवक की मौत हुई है। हालांकि, परिजनों के आरोपों की भी जांच चल रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने से हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है : निशंक
Next: रुड़की में व्यापारी नेताओं पर 96 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.