Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व सभासद पर सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, धरना शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व सभासद पर सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, धरना शुरू

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पूर्व सभासद द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में सफाईकर्मियों ने नगरपालिका कार्यालय में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर पूर्व सभासद पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पूर्व सभासद ने भी भाजपाइयों के साथ एसडीएम को ज्ञापन देकर अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शनिवार को नगरपालिका में सफाई कर्मी श्याम बाबू वार्ड 6 और 17 में लाइट दुरुस्त कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान पूर्व सभासद राजेश कुमार रज्जी, श्याम बाबू से जबरन लाइट लगाने को कहने लगे। आरोप है कि मना करने पर पूर्व सभासद ने उसे धमकाया और मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे आक्रोशित देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष विनोद कुमार की अगुवाई में नगरपालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पूर्व सभासद के खिलाफ नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पूर्व सभासद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तब कार्रवाई नहीं होगी, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना देने वालों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन चरन, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, श्याम बाबू, रामचंद्र, अजय कुमार, अरुण, संदीप कुमार, विशाल, राहुल, आशीष, राजेश, चंद्रपाल आदि रहे।

वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सभासद राजेश कुमार रज्जी के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर पूर्व सभासद के ऊपर लग रहे आरोप को बेबुनियाद बताया। पूर्व सभासद राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। इसके उनके पास प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने एसडीएम से सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण
Next: गंग नहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर मायूस हुए श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.