Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • शिक्षिकाओं के लिए छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना
  • पिथौरागढ़

शिक्षिकाओं के लिए छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षिकाओं की नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को जीआईसी नमजला की छात्राओं न एसडीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षिकाओं की भारी कमी से पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। अभिभावक भी उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षिकाओं की नियुक्ति न किए जाने पर 27 अगस्त से अभिभावकों को साथ लेकर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर छात्राओं की मांगों का समर्थन किया। शनिवार की सुबह स्कूल आने के बाद जीआईसी नमजला की छात्राएं स्कूल ड्रेस में ही एसडीएम कार्यालय जा पहुंची। विद्यालय में शिक्षिकाओं की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षिकाओं के अधिकांश पद रिक्त हैं। 11वीं व 12वीं की कक्षा में पढ़ाने को एक भी शिक्षिका नहीं हैं। जिससे पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो चला है। 12 में से सिर्फ 5 विषयों को पढ़ाने के लिए ही शिक्षिकाएं हैं। महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई ठप है। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने अब अपने हक के लिए स्वयं संघर्ष करने की ठानी है। चेतावनी दी कि जल्द विद्यालय में शिक्षिकाओं की नियुक्ति न होने पर छात्राएं अभिभावकों के साथ मिलकर 27 अगस्त से उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। छात्राओं इस आशय का ज्ञापन भी एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजा। यहां निशा आर्या, अंकिता, हर्षिता बुर्फाल, अंजली आर्या, खुशबू, तनुजा, बिनी रावत, महक मपवाल, हिर्की मपवाल, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, मनोहर टोलिया, बीडीसी सदस्य योगेश सिंह, पूर्व प्रधान त्रिलोक, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीटीए शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार
Next: चाचाओं ने दो भतीजों पर किया हमला; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.