Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अल्मोड़ा जीजीआईसी पार्किंग मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से माँगा जवाब
  • नैनीताल

अल्मोड़ा जीजीआईसी पार्किंग मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से माँगा जवाब

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
nainital high court

नैनीताल(आरएनएस)। हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा के राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन के पास जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग बनाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने निर्माण कार्य की यथास्थिति बनाए रखने के साथ ही राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट ने निर्माणाधीन पार्किंग की वर्तमान फोटोग्राफ भी पेश करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
अल्मोड़ा निवासी चंद्रकला उप्रेती समेत अन्य ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जीजीआईसी की बिल्डिंग के समीप पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन से मांगी गई, तो कहा गया कि पार्किंग निर्माण नगर पालिका करा रही है। पालिका प्रशासन से जानकारी ली गई तो उन्होंने निर्माण कार्य जिला प्रशासन द्वारा कराए जाने की बात कह दी। जिला प्रशासन को जब पार्किंग निर्माण पर आपत्ति संबंधी प्रार्थना पत्र दिया तो प्रशासन ने उसे खारिज कर दिया। याचिका में कहा गया है कि जिस जमीन पर पार्किंग निर्माण किया जा रहा है, वह भूमि जीजीआईसी को दान में दी गई थी। पूर्व में शिक्षा विभाग ने भी इस निर्माण पर आपत्ति जताई थी। जनहित याचिका में ये भी कहा है कि यहां पार्किंग बनने से जीजीआईसी में पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी। यहां नशाखोरों का अड्डा बन जाएगा। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यहां पार्किंग निर्माण पर रोक लगाई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत युवकों ने महिला से की छेड़छाड़
Next: 10वीं की लापता छात्रा बरामद, दो पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.