Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा एसएसजे विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने मीडिया को बताया कि 22 अगस्त को प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 23 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो की श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सतपाल बिष्ट करेंगे। समापन समारोह में एरीज नैनीताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहित जोशी, वैज्ञानिक नवीन जोशी, कर्नल मनोज कांडपाल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक भास्कर जोशी ने बताया कि पूर्व प्रचार के तहत प्रेस कांफ्रेंस के साथ साथ अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, शारदा पब्लिक स्कूल में शिक्षार्थियों के साथ अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि पर संवाद किया गया। दृश्य कला संकाय परिसर में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों के बीच निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं कर साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। विदित हो कि 23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी उसी उपलक्ष्य में इस तिथि को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस शुरू किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में भीषण हादसा, गर्भवती समेत चार की मौत, तीन गंभीर
Next: विधानसभा गैरसैंण में मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक शैलारानी रावत एवं पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.