Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मेट्रोपोलिस में भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला
  • ऊधम सिंह नगर

मेट्रोपोलिस में भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में रविवार रात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधु राय के बेटे पर घर के बाहर कार से आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान उस पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेत्री के बेटे ने मेट्रोपोलिस सोसाइटी में लगातार लाइट जाने का विरोध किया था। आरोप है कि इसके चलते मेट्रोपोलिस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्लूए) के उपाध्यक्ष ने उन पर रंजिशन हमला कराया है। तहरीर पर पुलिस ने उपाध्यक्ष समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधु राय के पति मनमोहन राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को उनकी कॉलोनी में कई घंटे से लाइट नहीं थी। जबकि कॉलोनी के कुछ लोगों के घर में सोसाइटी के जनरेटर से लाइट दी गई थी और उनके घर में एसी चल रहे थे। इस पर उनके बेटे पीयूष ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन कर इसका विरोध किया था। आरोप है कि इस पर एमआरडब्लूए के उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला ने कॉलोनिवासियों के सामने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते रविवार को उनका बेटा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नैनीताल में था। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनी के मैनेजर विकास गुप्ता ने उनके बेटे को कॉल कर उसकी लोकेशन पूछी। जबकि पूर्व में कभी भी मैनेजर ने बेटे को कॉल नहीं किया था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उनका बेटा वापस अपने घर मेट्रोपोलिस पहुंचा। इस दौरान उनके घर के सामने पांच लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियार के साथ घात लगाकर एक कार में बैठे थे। आरोप है कि उनके बेटे के आने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। इससे उनका बेटा लहूलुहान हो गया। उसकी पत्नी नवनीत ने शोर मचाया तो आरोपी उसे धक्का मारकर फरार हो गए। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर कॉलोनी के उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, अक्षय फुटेला, कपिल हुडिया, विकास गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर फायरिंग व मारपीट के मामले में 11 पर केस
Next: टोंस चेतावनी निशान से 90 सेमी ऊपर बही

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.