Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ग्रामीणों ने कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने पर जताई नाराजगी
  • पौड़ी

ग्रामीणों ने कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  नगरपालिका द्वारा मांडाखाल और गोड़ख्याखाल मोटरमार्ग पर नगरपालिका द्वारा कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर यहां पर कूड़ा डंपिंग जोन नहीं बनाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का हल नहीं होने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान संगठन व स्थानीय ग्रामीणो ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पौड़ी नगरपालिका द्वारा मांडाखाल व गोड़ख्याखाल मोटरमार्ग पर नगरपालिका द्वारा कूड़ा डंपिंग जोन बनाने जा रही है। यहां पर पाबौ ब्लाक के ग्वाड़ीगाड, सरणा, पलिगांव, कुलभोरी, छानी, चोपडियू सहित 1 दर्जन से अधिक गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति होती है। साथ ही यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ भी स्थित है। कहा कि पौड़ी नगरपालिका का कूड़ा डंपिंग जोन पौड़ी नगरपालिका क्षेत्र में ही बनाया जाए। कहा कि जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलूंण देवकीनंदन शाह, सुधीर रावत, अनिल नेगी, सोनी देवी, राजेश चौहान, हरेंद्र कोहली, अजय नेगी, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में 26 अगस्त को जन्माष्टमी में निकलेगी झांकी
Next: भाजयुमो का पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.