Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के कैप्टन दीपक सिंह कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान शहीद
  • देहरादून

देहरादून के कैप्टन दीपक सिंह कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान शहीद

RNS INDIA NEWS 14/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के एक और लाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया। स्वतंत्रता दिवस उल्लास से एक दिन पहले देहरादून निवासी कैप्टन दीपक सिंह के कश्मीर के डोडा जिले में शहीद होने की दुखद खबर आई। वह आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शहीद हो गए। शहीद के माता पिता हाल में बेटी के यहां केरल गए हैं। बुधवार देर रात या गुरुवार तड़के उनके वापस पहुंचने की उम्मीद है। शहीद कैप्टन दीपक सिंह काउंटर इंसर्जेंसी 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अधिकारी के पद पर तैनात थे। ऑपरेशन के दौरान वह क्यूआरटी का नेतृत्व कर रहे थे। उनकी टीम में डोडा में छिपे आतंकियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई और कैप्टन शहीद हो गए। युवा दीपक सिंह को सर्च ऑपरेशन में एक कंपनी का नेतृत्व करने के लिए फील्ड मेजर बनाया गया था। वह अपनी कंपनी का फ्रंट से नेतृत्व कर रहे थे। बताया जा रहा है सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने अचानक गोलीबारी की। इस दौरान मुठभेड़ दीपक को गोली लगी। इससे पहले उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया। रक्षा विभाग के जन संपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को शहीद की पार्थिव देह देहरादून पहुंचने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन प्रस्तावों पर आपत्ति 16 अगस्त तक
Next: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुई कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.