Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नशे के विरुद्ध अभियान : छ: लाख सैंतालीस हजार की अवैध चरस पकड़ी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

नशे के विरुद्ध अभियान : छ: लाख सैंतालीस हजार की अवैध चरस पकड़ी

RNS INDIA NEWS 23/12/2020
IMG-20201223-WA0000

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री एंव नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर महेश चन्द्र जोशी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 22.12.2020 को कोतवाली पुलिस द्वारा थाना श्रेत्रान्तर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान ए०आर०टी०ओ० कार्यालय से लगभग 100 मीटर आगे कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश सिंह कोरंगा पुत्र लाल सिंह कोरंगा निवासी ग्राम लिती थाना कपकोट, जिला बागेश्वर (24 वर्ष) के कब्जे से 6 किलो 470.2 ग्राम अवैध चरस बरामद कर थाना कोतवाली बागेश्वर में एन०डी०पी०एस० एक्ट बनाम जगदीश सिंह कोरंगा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद में चलाया जा रहा ‘नशा मुक्त बागेश्वर अभियान’ के क्रम में यह पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी मात्रा है। पुलिस अधीक्षक के महज 3 माह के कार्यकाल में अब तक लगभग 25 किलो चरस पकड़ी गयी है जो इतने कम समय में पूरे प्रदेश में किसी भी जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी मात्रा है। जो कि जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है, उनका लक्ष्य है कि बागेश्वर को नशा मुक्त करना है तथा उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

पुलिस टीम में उ०नि० भुवन चन्द्र जोशी, कानि० अशोक पवार, कानि० प्रेम राम शामिल थे।
उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है तथा पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल से ₹5000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा करने की संस्तुति पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: भाजपा प्रदेश संयोजक एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद अध्यक्ष विरेन्द्र बिष्ट
Next: भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर : तारा चन्द्र जोशी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.