Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रोडवेज के परिचालक से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास
  • हरिद्वार

रोडवेज के परिचालक से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

रुडकी। रोडवेज के परिचालक से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास किया गया। मारपीट में परिचालक को गंभीर चोट लगी है। शोर-शराबा होने पर आरोपी वेंडर वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार डिपो के चालक पिंटू पंचम और परिचालक देवेंद्र बिष्ट मंगलवार सुबह बस लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। दोपहर करीब एक बजे बस रुडक़ी अड्डे पर पहुंची। बस रुकने के दौरान सवारी उतरने लगी। इस बीच कुछ वेंडरों ने भी बस में चढऩे का प्रयास किया। परिचालक ने विरोध किया तो वेंडरों ने बस में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए चालक को भी पीटा गया। अन्य यात्रियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि इस बीच कुछ वेंडरों ने परिचालक से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर काफी भीड़ मौके पर पहुंची। रुडक़ी डिपो से भी कई कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। खुद को लोगों से घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कई लोगों ने आरोपियों का पीछा भी किया। लेकिन वह फरार हो गए। डिपो कर्मचारियों का कहना है कि अनाधिकृत रूप से कई वेंडर रुडक़ी में घूम रहे हैं। जो बिना परमिशन के सरकारी बसों में भी घुसते हैं। ऐसे में उनका सत्यापन होना जरूरी है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी से मांगा दहेज
Next: उत्तराखंड में आज आये कोरोना के 611 नए मामले, 13 की हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.